Love Shayari

दोस्तों आज आप यहाँ बेहतरीन Love Shayari in Hindi पढ़ने वाले हैं। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से प्यार का इज़हार शायरी से करना चाहते हैं तो Love Shayari एक अच्छा माध्यम है। लव शायरी के द्वारा व्यक्त की गयीं भावनाएं दिल में बहुत गहरा असर छोड़ती हैं। आपके बारे में सोचने के लिए उसके दिल को मजबूर कर देती हैं।

प्यार, मौहब्बत या किसी के प्रति आकर्षण मन में उत्साह तो भर ही देता है, साथ ही साथ जिंदगी जीने की नई वजह भी देता है। इन्हीं भावनाओं (Love Feelings) से भरपूर प्यार भरी लव शायरी का हिंदी संग्रह इस पेज पर उपलब्ध है। यहाँ आप रूमानी Hindi Love Shayari पढ़ सकते हैं। अपनी पसंदीदा शायरी सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी से साझा कर सकते हैं।

मेरी रूह तरसती है

मेरी रूह तरसती है Shayari

तुम मेरी याद में सुलगो तो बुरा लगता है,
तुम मेरे दीदार को तरसो तो बुरा लगता है,
एक तमन्ना है फकत मुझ पे मेहरबान रहो,
तुम किसी और को देखो तो बुरा लगता है,
मेरी रूह तरसती है तुम्हारी खुशबू को,
तुम कहीं और जो महको तो बुरा लगता है।

Tum Meri Yaad Mein Sulgo To Bura Lagta Hai,
Tum Mere Deedar Ko Tarso To Bura Lagta Hai,
Ek Tamanna Hai Faqat Mujh Pe Meharbaan Raho,
Tum Kisi Aur Ko Dekho To Bura Lagta Hai,
Meri Rooh Tarasti Hai Tumhari Khushboo Ko,
Tum Kahin Aur Jo Mehko To Bura Lagta Hai.

-Advertisement-

तुझे तुझसे ज़्यादा प्यार शायरी

तुझे तुझसे ज़्यादा प्यार शायरी Shayari

बिना तेरे शहर का शहर वीरान रहता है,
बिछड़ के तुझसे हर रास्ता सुनसान रहता है,
वो तुझे तुझसे ज़्यादा प्यार करता है,
जो तेरे सामने अक्सर अंजान रहता है।

Bina Tere Shehar Ka Shehar Veeraan Rehta Hai,
Bichhad Ke Tujhse Har Rasta Sunsaan Rehta Hai,
Woh Tujhe Tujh Se Jyada Pyaar Karta Hai,
Jo Tere Saamne Aksar Anjaan Rehta Hai.

Sad Love Shayari in Hindi

दुख में खुशी की वजह बनती है मोहब्बत,
दर्द में यादों की वजह बनती है मोहब्बत,
जब कुछ भी अच्छा नहीं लगे दुनिया में,
उस वक्त जीने की वजह बनती है मोहब्बत।

Dukh Mein Khushi Ki Wajah Banti Hai Mohabbat,
Dard Mein Yaadon Ki Wajah Banti Hai Mohabbat,
Jab Kuchh Bhi Achha Nahin Lage Duniya Mein,
Uss Waqt Jeene Ki Wajah Banti Hai Mohabbat.

-Advertisement-

चुप-चाप से रहते हैं

चुप-चाप से रहते हैं वो अक्सर,
ज़ुल्फ़ें भी सुना है कि संवारा नहीं करते,
दिन रात गुजरते हैं उनके बेचैन से,
तो चैन से हम भी गुजारा नहीं करते।

Chup-Chap Se Rehte Hain Wo Aksar,
Zulfein Bhi Suna Hai Ki Sanwara Nahi Karte,
Din Raat Gujarte Hain Unke Bechain Se,
To Chain Se Hum Bhi Gujara Nahi Karte.

वो तेरा हो नहीं सकता

समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन रो नहीं सकता,
यह आँसू प्यार का मोती है, इसको खो नहीं सकता,
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर सुन ले,
जो मेरा हो नहीं पाया, वो तेरा हो नहीं सकता।
-Advertisement-

वो दिल की छुपी बातें

वो दिल की छुपी बातें Shayari

Romantic Hindi Love Shayari

कहीं तो लिखेगा वो दिल की सभी छुपी बातें,
कहीं तो मुझ को वो फिर मेरी जान लिखेगा।

Kahin To Likhega Wo Dil Ki Sabhi Chhupi Baatein,
Kahin To Mujh Ko Wo Fir Meri Jaan Likhega.

हर एक रात को महताब देखने के लिए,
मैं जागता हूँ तेरा ख़्वाब देखने के लिए।

Har Ek Raat Ko Mehtaab Dekhne Ke Liye,
Main Jagta Hoon Tera Khwaab Dekhne Ke Liye.

लाजवाब कर देते हैं तेरे खयाल दिल को,
मोहब्बत तुझसे अच्छा तेरा तसव्वुर है।

LaJawab Kar Dete Hain Tere Khayal Dil Ko,
Mohabbat Tujhse Achha Tera Tasawwur Hai.

खुदा को याद करूँ या याद करूँ तुम्हें,
जर्रे-जर्रे में वो है और कतरे-कतरे में तुम।

Khuda Ko Yaad Karoon Ya Yaad Karoon Tumhein,
Zarre-Zarre Mein Wo Hai Katre-Katre Mein Tum.

क्यों न आ जाये महकने का हुनर लफ़्ज़ों को,
तेरी चिट्ठी जो किताबों में छुपा रखी है।

Kyun Na Aa Jaye Mahekne Ka Hunar Lafzon Ko,
Teri Chitthi Jo Kitaabon Mein Chhupa Rakhi Hai.

-Advertisement-

इतनी कशिश तो हो | Love Shayari

इतनी कशिश तो हो | Love Shayari Shayari

इतनी कशिश तो हो
निगाह-ए-शौक में,
इधर दिल में ख्याल आये
उधर वो बेकरार हो जाएँ।

Itni Kashish To Ho
Nigaah-e-Shauk Mein,
Idhar Dil Mein Khyaal Aaye
Udhar Wo BeQaraar Ho Jayein.

नजर-नजर में ही दीवाना
बना देते हैं साक़ी,
हुस्न वालों की झलक
कमाल होती है।

Najar-Najar Mein Hi Deewana
Bana Dete Hain Saqi,
Husn Walon Ki Jhalak
Kamaal Hoti Hai.

मेरी वफ़ा के सामने

मेरी वफ़ा के सामने Shayari

Best Two Line Love Shayari in Hindi

मुझे छोड़ने का फैसला तो वो हर रोज करता है,
मगर उसका बस नहीं चलता मेरी वफ़ा के सामने।

Mujhe Chhodne Ka Faisla To Wo Har Roj Karta Hai,
Magar Uska Bas Nahin Chalta Meri Wafa Ke Saamne.

काश मोहब्बत के भी इंतखाबात होते,
गजब की धांधली करते तुमको पाने के लिए।

Kaash Mohabbat Ke Bhi Intakhabat Hote,
Ghazab Ki Dhandhli Karte Tumko Paane Ke Liye.

लबों से टूट गए गुफ्तगू के सब रिश्ते,
वो देखता है तो बस देखता ही रहता है।

Labon Se Toot Gaye Guftagoo Ke Sab Rishte,
Wo Dekhta Hai Toh Bas Dekhta Hi Rehta Hai.

तेरी इस बेरुखी पे ही मर मिटे है हम,
अगर मोहब्बत से पेश आते तो न जाने क्या होता।

Teri Iss BeRukhi Pe Hi Mar Mite Hai Hum,
Agar Mohabbat Se Pesh Aate To Na Jane Kya Hota.

-Advertisement-

मैं खो गयी हूँ तुझमें

मैं खो गयी हूँ तुझमें Shayari

उलझा रही है मुझको
ये कश्मकश आजकल,
तू मुझमें आ मिला है...
या मैं खो गयी हूँ तुझमें।

Uljha Rahi Hai Mujhko
Ye Kashmkash Aajkal,
Tu Mujh Mein Aa Mila Hai
Ya Main Kho Gayi Hoon Tujh Mein.