हिंदी शायरी

Jeena Aasan Nahi Hota

Jeena Aasan Nahi Hota Shayari

Roj Karte Hain Qatl Hum Apne Khwaabon Ka,
Hakeeqat Mein Jeena Itna Aasan Nahi Hota.

रोज करते हैं कत्ल... हम अपने ख्वाबों का,
हकीकत में जीना इतना आसान नहीं होता।

-Advertisement-

Bin Barish Barsaatein

क्या पूछते हो कैसी ये बिन बारिस बरसातें है?
मेरी आँखों से जो गिरते है, तेरी ही सौगातें हैं।

सूखेगा अब कैसे मेरे आंखों का ये दरिया,
इस दरिया से होकर ही वो दिल में आते-जाते हैं।

ना लफ्ज नया ना हर्फ कोई ना कोई तराना नूतन,
भूली यादें याद आ जायें, वही गीत पुराने गाते हैं।

अब फासला हैं ही कहाँ तेरे-मेरे दरमियां,
हैं इतने करीब मगर, दूरियां दिखाते हैं।

अब आती नहीं हैं तेरी याद, ऐसी बात नहीं है,
मैं था तेरा आईना कभी, कहने भर की बातें हैं।

~संजीत पाराशर

-Advertisement-

Mere Tarqeeb-e-Mohabat Par

ना गौर कर मेरे तरकीब-ए-मुहब्बत पर,
काबिल-ए-गौर हैं मेरी तहरीरें मुहब्बत पर।

यूं तो इश्क दो दिलों के हिफाजत का मसला है,
पर हो रकाबत, चलती है शमशीरें मुहब्बत पर।

ये आग सीने में लगती है, धुआं भी नहीं उठता,
जलते-बुझते रहें है कई सरफिरे मुहब्बत पर।

इश्क ने झिंझोड़े है कई बादशाहों के महल,
पर कायम रहें हैं कई छत शहतीर-ए-मुहब्बत पर।

बंदिशों का दस्तूर तो सदियों पुराना है मगर,
बंधती-टूटती रही है ये जंजीरें मुहब्बत पर।

यूं तो हो गए निकम्मे कितने आदमी काम के,
पर चमके हैं कई गालिब-मीरे मुहब्बत पर।

यूं तो दरिया है इश्क तैरते भी हैं सारे,
मगर रहते हैं प्यासे कितने जजीरे मुहब्बत पर।

Aisi Wife Ho

Aisi Wife Ho Shayari

Aisi Apni Wife Ho,
Jeans Jiski Tight Ho,
Chehra Jiska Bright Ho,
Baalo Mein Style Ho,
Honthho Pe Smile Ho,
India Mein Paidaish Ho,
Saas Ki Sewa Jiski Khwahish Ho,
Aisi Apni Wife Ho,
Toh Kya Haseen Life Ho.

ऐसी अपनी वाईफ हो,
जींस जिसकी टाईट हो,
चेहरा जिसका व्हाईट हो,
बालों में स्टाईल हो,
होंठों पर स्माइल हो,
इंडिया कि पैदाईश हो,
सास की सेवा जिसकी ख्वाहिश हो,
ऐसी अपनी वाईफ हो,
तो क्या हसीन लाईफ हो।

-Advertisement-

Jazbaaton Ko Samajhne Wale

Kam Hi Hote Hain Jazbaaton Ko Samajhne Wale,
Isliye Shayad Shayaron Ki Bastiyan Nahi Hoti.

कम ही होते हैं जज्बातों को समझने वाले,
इसलिए शायद शायरों की बस्तियाँ नहीं होती।

-Advertisement-

Magar Waqt Nahin Diya

कितना चालाक है वो यार-ए-सितमगर देखो
उस ने तोहफ़े में घड़ी दी है मगर वक़्त नहीं।

Kitna Chalaak Hai Wo Yaar-e-Sitamgar Dekho
Uss Ne Tohfe Mein Ghadi Dee Hai Magar Waqt Nahin.

Kisi Khaas Se Mulaakaat

खुदा से एक फरियाद वाकी है,
प्यार जिन्दा है क्यूंकि एक याद वाकी है,
मौत आये तो कह देंगे लौट जाए,
क्यूंकि...
अभी किसी ख़ास से मुलाकात वाकी है।

Khuda Se Ek Fariyaad Baaki Hai,
Pyar Zinda Hai Kyunki Ek Yaad Baaki Hai,
Maut Aaye To Keh Denge Laut Jaaye,
Kyoonki...
Abhi Kisi Khaas Se Mulaakaat Baaki Hai.

-Advertisement-

Aapko Bhula Na Sakenge

Aapko Bhula Na Sakenge Shayari

Pyar Ka Badla Kabhi Chuka Na Sakenge,
Chaah Kar Bhi Aapko Bhula Na Sakenge,
Ek Tum Hi Ho Mere Labon Ki Hansi,
Tumse Bichhade Toh Fir Muskura Na Sakenge.

प्यार का बदला कभी चुका न सकेंगे,
चाह कर भी आपको भुला न सकेंगे,
तुम ही हो मेरे लबों की हँसी...
तुमसे बिछड़े तो फिर मुस्कुरा न सकेंगे।