हिंदी शायरी

Har Ek Chehre Par Muskan

हर एक चेहरे पर मुस्कान मत खोजो,
किसी के नसीब का अंजाम मत खोजो।

डूब चुका है जो गंदगी के दलदल में,
रहने दो यारो उसमें ईमान मत खोजो।

फंस गया है जो मजबूरियों की क़ैद में,
उसके दिल में दबे अरमान मत खोजो।

जो पराया था आज अपना है तो अच्छा,
उसमें अब वो पुराने इल्ज़ाम मत खोजो।

आदमी बस आदमी है इतना समझ लो,
हर किसी में अपना भगवान मत खोजो।

ये इंसान तो ऐबों का खज़ाना है "मिश्र",
उसके दिल से कोई, रहमान मत खोजो।

-Advertisement-

Mohabbat Ka Deewana

Teri Aankhon Me Sachchai Ki Ek Raah Dikhayi Deti Hai,
Tu Hai Mohabbat Ka Deewana Aisi Chaah Dikhayi Deti Hai,
Maana Ke Thhokar Khayi Hai Zamane Me Bewafaon Se,
Par Tu Aashiq Hai Tujhme Mohabbat Ki Chah Dikhayi Deti Hai.

तेरी आँखों में सच्चाई की एक राह दिखाई देती है,
तू है मोहब्बत का दीवाना ऐसी चाह दिखाई देती है,
माना कि ठोकर खाई है जमाने में बेवफाओं से,
पर तू आशिक है तुझमें मोहब्बत की चाह दिखाई देती है।

-Advertisement-

Na Jaane Kyun Bin Tere

Ek Dard Chhupa Ho Seene Me Muskan Adhoori Lagti Hai,
Na Jaane Kyun Bin Tere... Har Shaam Adhoori Lagti Hai.

इक दर्द छुपा हो सीने में मुस्कान अधूरी लगती है,
न जाने क्यूँ बिन तेरे... हर शाम अधूरी लगती है।

Dard Humko Dene Lage

जिसको दिल में बसाया हमने वो दूर हमसे रहने लगे,
जिनको अपना माना हमने वो पराया हमको कहने लगे।

जो बने कभी हमदर्द हमारे वो दर्द हमको देने लगे,
जब लगी आग मेरे घर में तो पत्ते भी हवा देने लगे।

जिनसे की वफ़ा हमने वो बेवफा हमको कहने लगे,
जिनको दिया मरहम हमने वो जखम हमको देने लगे।

बचकर निकलता था काँटों से मगर फूल भी जखम देने लगे,
जब लगी आग मेरे घर में तो पत्ते भी हवा देने लगे।

बनायीं जिनकी तस्वीर हमने अब चेहरा वो बदलने लगे,
जो रहते थे दिल में मेरे अब महलों में जाकर रहने लगे।

-Advertisement-

Jab Thhes Lagti Hai To

लोग डूबते हैं तो समंदर को दोष देते हैं,
मंजिल न मिले तो मुकद्दर को दोष देते हैं,
खुद तो संभल कर चल नहीं सकते,
जब ठेस लगती है तो पत्थर को दोष देते हैं।

Log Doobte Hain To Samandar Ko Dosh Dete Hain,
Manzil Na Mile To Mukaddar Ko Dosh Dete Hain,
Khud To Sambhal Kar Chal Nahin Sakte,
Jab Thhes Lagti Hai To Patthar Ko Dosh Dete Hain.

-Advertisement-

Unki Ek Nazar Ko Hum

Unki Ek Nazar Ko Hum Shayari

उनकी एक नज़र को हम तरसते रहेंगे,
ग़म के आँसू हर पल यूँ ही बरसते रहेंगे,
कभी बीते थे कुछ पल उनके साथ,
बस यही सोच कर हम हँसते रहेंगे।

Unki Ek Nazar Ko Hum Taraste Rahenge,
Gham Ke Aansoo Har Pal Yoon Hi Baraste Rahenge,
Kabhi Beete The Kuchh Pal Unke Saath,
Bas Yehi Soch Kar Hum Hanste Rahenge.

Labon Se Chhoo Lun

Jab Yaar Mera Ho Paas Mere,
Main Kyun Na Hadd Se Gujar Jaun,
Jism Bana Loon Use Main Apna,
Ya Rooh Main Uski Ban Jaaun.

Labon Se Chhoo Lun Jism Tera,
Saanson Mein Saans Jaga Jaaun,
Tu Kahe Agar Ik Baar Mujhe,
Main Khud Hi Tujhme Sama Jaaun.

जब यार मेरा हो पास मेरे,
मैं क्यूँ न हद से गुजर जाऊँ,
जिस्म बना लूँ उसे मैं अपना,
या रूह मैं उसकी बन जाऊँ।

लबों से छू लूँ जिस्म तेरा,
साँसों में साँस जगा जाऊँ,
तू कहे अगर इक बार मुझे,
मैं खुद ही तुझमें समा जाऊँ।

-Advertisement-

Dost Mujhe Tumse Milaya Hai

Dost Mujhe Tumse Milaya Hai Shayari

न जाने किस मिट्टी से खुदा ने तुमको बनाया है,
अनजाने में इक ख्वाब इन आँखों को दिखाया है,
मेरी हसरत थी हमेशा से खुदा से मिलने की दोस्त,
शायद इसीलिये किस्मत ने मुझे तुमसे मिलाया है।

Na Jaane Kis Mitti Se Khuda Ne Tumko Banaya Hai,
Anjaane Mein Ik Khwaab In Aankhon Ko Dikhaya Hai,
Meri Hasrat Thi Humesha Se Khuda Se Milane Ki Dost,
Shaayad Iseeliye Kismat Ne Mujhe Tumse Milaya Hai.