Khyaal Shayari in Hindi
Maine Khwaab Adhoora Dekha...
बड़ी मुद्दत के बाद मैंने उसे देखा है,
वही अंदाज, उसी तेवर के साथ देखा है,
सोचा करीब जाकर सीने से लगा लूँ,
पर ख्वाब मैंने आज भी अधूरा देखा है।
Phir Khyaal-e-Yaar Aaya...
दिल को पिघलाता हुआ आँखों को गरमाता हुआ,
फिर ख्याल-ए-यार आया आग बरसाता हुआ।
Dil Ko Pighlaata Hua Aankhon Ko Garmaata Hua,
Phir Khyaal-e-Yaar Aaya Aag Barasaata Hua.
Humko Tere Khyaal Se...
Sab Kuchh Mila Sukoon Ki Daulat Nahi Mili,
Ek Tujhko Bhool Jaane Ki Mohlat Nahi Mili,
Karne Ko Bahut Kaam The Apne Liye Magar,
Humko Tere Khayaal Se Kabhi Fursat Nahi Mili.
सब कुछ मिला सुकून की दौलत नहीं मिली,
एक तुझको भूल जाने की मौहलत नहीं मिली,
करने को बहुत काम थे अपने लिए मगर,
हमको तेरे ख्याल से कभी फुर्सत नहीं मिली।
खयालों में उसके...
खयालों में उसके मैंने बिता दी ज़िंदगी सारी,
इबादत कर नहीं पाया खुदा नाराज़ मत होना।
कट गई हयात...
उसके बगैर भी तो अदम कट गई हयात,
उसका खयाल उससे जियादा जमील था।