Search Results for : एडमिन

मैं जिगर रखता हूँ

धूल हालात को
हर बार चटाई मैंने,
मैं मुक़द्दर तो नहीं रखता
जिगर रखता हूँ।

Dhool Haalaat Ko
Har Baar Chataai Maine,
Main Muqaddar To Nahi Rakhta
Zigar Rakhta Hoon.

मैं जिगर रखता हूँ शायरी

वो तेरा हो नहीं सकता

समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन रो नहीं सकता,
यह आँसू प्यार का मोती है, इसको खो नहीं सकता,
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर सुन ले,
जो मेरा हो नहीं पाया, वो तेरा हो नहीं सकता।

तुम मेरे दिल में रहो

छुप के रहना है जो सबसे
तो मुश्किल क्या है,
तुम मेरे दिल में रहो
दिल की तमन्ना हो कर।

Chhup Ke Rehna Hai Jo Sab Se
To Mushkil Kya Hai,
Tum Mere Dil Mein Raho
Dil Ki Tamanna Ho Kar.

उदासी के चेहरे

उदासी के चेहरे पढ़ मत करो,
ग़ज़ल आँसुओं से लिखा मत करो।

बहरहाल, इन में आग ही आग है,
चिरागों को ऐसे छुआ मत करो।

दुआ आँसुओं में खिला फूल है,
किसी के लिए बद्दुआ मत करो।

तुम्हें लोग कहने लगेंगे बेवफा,
ज़माने से इतनी वफ़ा मत करो।

खुदा के लिए चांदनी रात में,
अकेले अकेले फिरा मत करो।

Udaasi Ke Chehre Padha Mat Karo,
Ghazal Aaansuon Se Likha Mat Karo.

Baharhaal Inn Mein Aag Hi Aag Hai,
Chiraagon Ko Aise Chhua Mat Karo.

Duaa Aansuon Mein Khila Phool Hai,
Kisi Ke Liye Baddua Mat Karo.

Tumhe Log Kahne Lagenge Bewafa,
Zamane Se Itni Wafa Mat Karo.

Khuda Ke Liye Chandani Raat Mein,
Akele Akele Fira Mat Karo.

दिल की कीमत मोहब्बत

दिल की कीमत तो
मोहब्बत के सिवा कुछ न थी,
जितने भी मिले...
सूरत के खरीदार मिले।

Dil Ki Qeemat To
Mohabbat Ke Siwa Kuchh Na Thi,
Jitne Bhi Mile
Surat Ke Khareedar Mile.