व्हाट्सएप्प स्टेटस

चल थोड़ी पीते हैं

समय से चुरा कर कुछ वक़्त
चल जिंदगी जीते हैं,
चल थोड़ी पीते हैं...

वो सपनों की चादर जो फट गयी है,
नशे में ही सही आज उसको सीते हैं,
चल थोड़ी पीते हैं...

उसको बता दो अब और इंतजार नहीं उसका,
उसके इंतजार में न जाने कितने दिन,
महीने और साल बीते हैं,
चल थोड़ी पीते हैं...

आज गुमनाम ही सही पर शायद
एक दिन हमारा भी एक नाम होगा,
इसी उम्मीद में रोज ये जिंदगी जीते हैं,
चल ना यार आज थोड़ी पीते हैं।

-Advertisement-

जलेबी पकोड़े की अंग्रेजी

क्या फायदा इतनी पढ़ाई करने का?
जब आखिर
में
ये ही पता ना चले
कि
जलेबी और पकोड़े को
अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
.
आपको पता हो तो बताओ!!

-Advertisement-

एक वकील से शादी

एक लड़की ने सिर्फ एक वकील से शादी करने में रूचि दिखाई।

उस लड़की से पूछा गया कि तुम एक वकील पति ही क्यों चाहती हो?

उसने उत्तर दिया :
वो कमरे में घुसने के पहले और कमरे से निकलते समय सर झुकाता है।
वो हर शब्द बोलने से पहले योर ऑनर (श्रीमान) या माय लार्ड (मेरे स्वामी/ईश्वर) कहता है।
उसे पुरुष होने का कोई घमण्ड नहीं होता, क्योंकि वो गाऊन पहनता है।
वो उस बार में जाता है जहां शराब नहीं परोसी जाती।
और सबसे महत्वपूर्ण बात ये
कि वो कभी भी किसी निर्णय पर निर्णय देने वाले के सामने कोई प्रश्न नहीं उठाता,
चाहे वो निर्णय उसके खिलाफ ही क्यों न हो।

एक पत्नि को इससे ज्यादा क्या चाहिए...!

सोते रहें बस

अगर सुबह जल्दी उठने से
ताक़त, बुद्धि और धन बढ़ता।

तो पेपर वाला और दूध वाला सबसे ज्यादा अमीर होते।

सोते रहें और जीवन का आनंद लें...!
ये, चाणक्य ने रफ़ पेज में लिखा था।

-Advertisement-

क्या खोया क्या पाया

जिंदगी में यदि कोई आपसे ये पूछे
"क्या खोया और क्या पाया है?"

तो पूरे विश्वास के साथ कहना कि...
जो गाजर के हलुवे में डालते है वो खोया है
और जो खटिया में नीचे चार डंडे खडे है वो पाया है!

हमेशा भावुक होने की जरूरत नहीं।

-Advertisement-

बीवी ने सॉरी कहा

आज सुबह ही बीवी का फोन आया.
रो रही थी...
मुझको सॉरी कहा...
उसी रोते हुये स्वर में वह यह भी बोली...
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी...
सब कुछ सुनूंगी...
जो कहोगे करुँगी...!!
.
.
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया...
.
.
.
पता नहीं किसकी बीबी थी...
राँग-नंबर था, लेकिन बड़ा अच्छा लगा...!

व्हाट्सएप्प का साईड इफेक्ट

सावधान!!
व्हाट्सएप्प और फेसबुक ज्यादा इस्तेमाल करने का
साईड इफेक्ट भी हो रहा है!
कल एक आदमी...
अखबार में छपे फोटो को भी ऊंगलियों से ज़ूम कर रहा था।

-Advertisement-

पिंक कलर का पाइप

लडकियाँ नहीं सुधर सकती...!!

हद तो तब हो गई,
जब एक लड़की अपनी स्कूटी के
टायर में हवा भरवाने गयी,
और उस हवा भरने वाले को बोली...
"भैया पिंक कलर वाले पाइप से हवा भरना..!"